{"_id":"5bd9dd73bdec22697578909b","slug":"15410046189-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, नौगांव, चिन्यालीसौड़, पुरोला में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
राइंका में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डा. आशीष चौहान ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मशाल जलाकर रन फॉर यूनिटी दौड़ का शुभारंभ किया। उद्योग विभाग के हिमाद्री इम्पोरियम परिसर में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एसपी ददन पाल, एडीएम हेमंत वर्मा, सीएमओ विनोद नौटियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, डीडीओ संजय सिंह, परियोजना निदेशक राजेंद्र रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीटीओ प्रकाश खत्री, सीवीओ प्रलयंकरनाथ आदि मौजूद रहे।
वहीं 12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली में द्वितीय कमान अधिकारी धर्मपाल रावत के नेतृत्व में हिमवीरों ने जागरूकता रैली निकाली। जीजीआईसी में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, दीपक उप्पल, गंगेश्वरी राणा, गौतमा नेगी, दीपा पंवार आदि मौजूद रहे। उधर बड़कोट के महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष गौरा देवी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस दौरान आजीवन पार्टी की सेवा करने वाले चतर सिंह रावत व राम नारायण नौटियाल को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़ ने कहा कि देश के सबसे पुराने संगठनों में शुमार कांग्रेस पार्टी ने कई कद्दावर नेता दिए हैं। इस मौके पर प्रभावती गौड़, भूपेश कुड़ियाल, विष्णुपाल रावत, मीना नौटियाल, धर्म सिंह, जेपी भट्ट, दिवाकर भट्ट, जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।