फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तेखला से कचरा डंपिंग हटाने वाले को ही देंगे वोट

तेखला से कचरा डंपिंग हटाने वाले को ही देंगे वोट

Wed, 31 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
तेखला से कचरा डंपिंग हटाने वाले को ही देंगे वोट
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में कचरा निस्तारण के ठोस इंतजामों का अभाव निकाय चुनावों में बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है। कई दशकों बाद भी नगर में कचरा निस्तारण के लिए स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नहीं बनाया जा सका है। अब नए परिसीमन में विस्तार के बाद तो यह समस्या और गहराना तय है। लोगों का कहना है कि उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो उन्हें तेखला गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की गारंटी देगा।
विज्ञापन

वर्ष 1958 में अस्तित्व में आयी नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी बदलते समय के साथ काफी फैल चुकी है। गंगा घाटी के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पलायन कर लोग जिला मुख्यालय वाले शहर में आकर बसे हैं। यही कारण है कि आबादी के बढ़ते दबाव में विस्तार ले चुकी इस पालिका में नए परिसीमन में निकटवर्ती तिलोथ, जोशियाड़ा, लदाड़ी आदि गांव शामिल किए गए हैं। हैरानी की बात है कि छह दशक बाद भी इस नगर में कचरा निस्तारण के ठोस इंतजाम नदारद हैं। लंबे समय से यहां तेखला गदेरे में कचरा उड़ेला जा रहा है। यहां भी वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित करने के इंतजाम नहीं होने से अधिकांश कचरा बहकर गंगा भागीरथी में जा रहा है और बाकी कूड़ा नियमों को ताक पर रखकर जलाया जा रहा है। क्षेत्रीय निवासी सुभाष भट्ट, दलवीर चौहान, अनिल चौहान, साधना, विवेक पश्चिमी आदि का कहना है कि वे लोग उसी प्रत्याशी को अपना वोट देंगे जो उन्हें तेखला गदेरे से कचरा डंपिंग जोन हटाने की गारंटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed