फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अध्यक्ष पद पर 15 और सभासद के लिए 103 ने भरे पर्चे

अध्यक्ष पद पर 15 और सभासद के लिए 103 ने भरे पर्चे

Tue, 23 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर 15 और सभासद के लिए 103 ने भरे पर्चे
उत्तरकाशी। जनपद के पांच नगर निकायों में मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अब यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि सभासद पद के लिए मंगलवार को पांचों निकायों में सभासद पदों के लिए 103 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब यहां सभासद पद पर कुल 140 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी में भाजपा के हरीश सेमवाल, कांग्रेस के रमेश सेमवाल, उत्तराखंड जनता मोर्चा के महेश पंवार तथा निर्दलीय अमरीकन पुरी ने नामांकन कराया। जुलूस के साथ नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी के साथ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, विजय संतरी, सुरेंद्र चौहान, पवन नौटियाल आदि मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के जुलूस में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जगमोहन रावत, गिरवीर परमार, दिनेश गौड़ आदि शामिल रहे। अब यहां अध्यक्ष पद पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को यहां सभासद पद पर कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब यहां वार्ड-एक से 7, दो से 4, तीन से 3, चार से 2, पांच से 2, छह से 4, सात से 7, आठ से 5, नौ से 7, दस से 8 तथा वार्ड नंबर 11 से 3 समेत कुल 52 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस की मनोरमा रमोला और निर्दलीय प्रत्याशी बीना बिष्ट ने नामांकन कराया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। अब यहां अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मंगलवार को सभासद पद पर 15 लोगों ने नामांकन कराया। अब यहां वार्ड एक में 3, दो में 3, तीन में 3, चार में 3, पांच में 1, छह में 4 तथा सात में 2 कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरोला में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर भाजपा के पवन नौटियाल एवं भाजपा के बागी उपेंद्र असवाल ने नामांकन कराया। भाजपा के नामांकन जुलूस में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, अमीचंद शाह आदि दर्जनों लोग शामिल हुए। अब यहां अध्यक्ष पद कुल छह उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सभासद पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन कराया। अब वार्ड एक में 3, दो में 5, तीन में 4, चार में 3, पांच में 4, छह में 6, सात में 3 कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नगर पंचायत नौगांव में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के राजेश रावत तथा भाजपा के शशि मोहन राणा ने नामांकन कराया। सभासद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब यहां वार्ड एक में 1, दो में 3, तीन में 5, चार में 5, पांच में 1, छह में 5 तथा सात में 4 कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नगर पालिका बड़कोट में मंगलवार को अध्यक्ष पद पर भाजपा की जशोदा राणा, कांग्रेस की अनुपमा रावत, भाजपा की बागी कृष्णा राणा एवं अनीता चौहान तथा बसपा की उमारानी गुप्ता ने नामांकन कराया। यहां अंतिम समय में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बदले जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पूर्व में कांग्रेस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत की पत्नी लाल देई रावत को प्रत्याशी बनाया था। अब यहां अध्यक्ष पद पर कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभासद पद पर आज यहां 14 लोगों ने नामांकन कराया। अब वार्ड एक में 1, दो में 3, तीन में 2, चार में 3, पांच में 3, छह में 3 तथा सात में 2 कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed