{"_id":"5bba2978867a55686b4c1784","slug":"15389269448250-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 250 ग्रामीणों ने करायी स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 250 ग्रामीणों ने करायी स्वास्थ्य जांच
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। मनेरी इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एम्स ऋषिकेश से आए हृदय रोग, ईएनटी, नेत्र, त्वचा रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया।
रविवार को आयोजित शिविर में करीब 250 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। सोसायटी के सचिव डा. अनुज सिंघल ने बताया कि अब हर माह प्रथम रविवार को मनेरी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 रुपये में पंजीकरण कराने के बाद मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार करने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवा दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, मनेरी की ग्राम प्रधान संजीता रावत, डा. रविराज, डा. विनोद, डा. नारायण, डा. दिव्या, कंचन राणा, विजय चौहान, चंद्रवीर राणा, गजेंद्र भट्ट, तनुजा नेगी आदि मौजूद रहे।