{"_id":"5bba2974867a55685e1edbf1","slug":"15389269411-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों के इंतजार के बाद युवाओं को मिलेगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों के इंतजार के बाद युवाओं को मिलेगा खेल मैदान
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। ब्लॉक मुख्यालय से लगे एक दर्जन से अधिक गांवों के युवाओं को जल्द ही खेल मैदान का तोहफा मिलने वाला है। सालों के इंतजार के बाद बनाए जा रहे मैदान के तैयार होने से युवा प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा।
रवाईं क्षेत्र का सबसे बड़ा मुलाणा खेल मैदान वर्ष 2010 की आपदा में तबाह हो गया था। जनता की मांग पर पुरोला विधायक राजकुमार ने 15 लाख की विधायक निधि देकर नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर के निकट खेल मैदान बनाने की घोषणा की, जिसके तहत कार्यदायी संस्था विकास खंड ने छह माह पूर्व 90 मीटर लंबे व 80 मीटर चौड़े मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया था।
क्षेत्र के कुलदीप चौहान, अजय रावत, संजय राणा, अनिल कुमार आदि युवाओं ने कहा कि मैदान बनने से युवाओं को खेलने का अवसर मिलेगा। खेल मैदान बनने से ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी नौगांव में हो सकेगा। उन्होंने विधायक से इस मैदान में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने सहित लाइट, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कराने की मांग की है।