{"_id":"5bba2971867a5567f340ed43","slug":"153892693813-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त की
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने तीन दिन पहले मोर्चा के मंडल संयोजक की ओर से उत्तरकाशी में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पद पर आजाद डिमरी की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। उन्होंने इसे नियमविरुद्ध एवं अनुशासनहीनता बताया।
बीते पांच अक्तूबर को भाजयुमो के गढ़वाल मंडल संयोजक महेश जगूड़ी ने उत्तरकाशी में आजाद डिमरी को भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। इस पर जिले के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने उक्त नियुक्ति निरस्त कर दी है। उन्होंने कहा कि मंडल संयोजक द्वारा इस तरह पदाधिकारी को मनोनीत किया जाना नियमविरुद्ध और अनुशासनहीनता है। इधर, मंडल संयोजक महेश जगूड़ी का कहना है कि पार्टी गतिविधियों में उक्त कार्यकर्ता की सक्रियता के चलते उसे जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था, लेकिन जिला पदाधिकारियों की घोषणा करना मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस वजह से फिलहाल नियुक्ति निरस्त की गई है।