{"_id":"5b9fdc42867a557ebf6cc0a5","slug":"15372032486-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील में साहसिक पर्यटन को देंगे बढ़ावा : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील में साहसिक पर्यटन को देंगे बढ़ावा : मुख्यमंत्री
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने चिन्यालीसौड़ में देवीसौड़ आर्क ब्रिज का लोकार्पण करने के साथ ही कुल 140 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही क्षेत्र के लिए एक दर्जन से ज्यादा घोषणाएं की। सीएम ने टिहरी बांध झील के चिन्यालीसौड़ वाले हिस्से में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
सोमवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवीसौड़ आर्क ब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पुल दिचली-गमरी क्षेत्र के लिए विकास का द्वार साबित होगा। पुल के पास टिहरी बांध झील के नैसर्गिक सौंदर्य को देख सीएम ने यहां वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मिलने वाला पैसा भ्रष्टाचारियों के जेबों में जाने से जनता का सबसे ज्यादा नुकसान होता है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार का संहार कर रही है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो उसे जेल भेजा जाएगा। एनएच-74 घोटाले में चल रही कार्रवाई इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार कर रही है। सरकार पिरूल चार रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है। इससे डीजल, तारपीन का तेल, तारकोल आदि का उत्पादन किया जाएगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को देखते हुए सीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल राजस्व एवं पुलिस को इसकी सूचना दें।
इस मौके पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पूर्व विधायक मालचंद, महावीर रांगड़, डीएम डा. आशीष चौहान, टिहरी की डीएम सोनिका, पुनर्वास के ईई सुबोध मैठाणी, विजेंद्र पंवार, दीपेंद्र गुसाईं, श्याम डोभाल, बलवीर बिष्ट, चंदन पंवार, रजनी कोटवाल, रामसुंदर नौटियाल, पूनम रमोला, खिमानंद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।