फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   First snowfall of the season at Yamunotri Dham

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

Sun, 25 Oct 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
First snowfall of the season at Yamunotri Dham
फोटो
विज्ञापन

बड़कोट। रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की फुहारों को देखकर धाम में मौजूद श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों ने बर्फबारी के बीच प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया।
बर्फबारी के कारण धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश और बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं में मां यमुना के दर्शन को लेकर उत्साह बना रहा। पंच पंडा समिति के सचिव गिरीश उनियाल और सुरेश नौटियाल ने बताया कि धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। कुछ यात्रियों ने पहली बार इतने करीब से बर्फबारी का अनुभव किया। बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ ही निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, 11 को बंद होंगे कपाट
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं जनपद के निचले इलाकों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम के इस बदले मिजाज से उच्च हिमालयी क्षेत्र में सर्दी बढ़ने लगी है। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने में अब 16 ही दिन शेष हैं। वहीं बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक 18,14,624 तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed