{"_id":"5b9e8aba867a55787b027519","slug":"153711684114-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान पोर्टल पर दर्ज की शिकायत तब हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान पोर्टल पर दर्ज की शिकायत तब हुई कार्रवाई
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नौगांव प्रखंड के तुनालका गांव में ग्रामीणों के पशु चरान-चुगान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर करने के 15 दिन के भीतर राजस्व एवं पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया।
तुनालका गांव निवासी ममराज ने बताया कि कुछ लोगों ने गांव में पशुओं के परंपरागत चरान चुगान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस संबंध में कई बार राजस्व विभाग एवं प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने बीते 28 अगस्त को मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। इस पर संज्ञान लेकर शासन के निर्देश पर बीते 11 सितंबर को तहसीलदार बुद्धि लाल सरियाल एवं एसआई रोहित कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची राजस्व एवं पुलिस की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस टीम की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे वाली जमीन से चारापत्ती काटी।