फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एसडीएम के दखल से सुलझा तेखला गदेरे में कूड़ा डंप करने का विवाद

एसडीएम के दखल से सुलझा तेखला गदेरे में कूड़ा डंप करने का विवाद

Sat, 15 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के दखल से सुलझा तेखला गदेरे में कूड़ा डंप करने का विवाद
उत्तरकाशी। तेखला गदेरे में कचरे के साथ ही मृत मवेशियों के शव उड़ेले जाने से उत्पन्न हुआ विवाद पालिका के प्रशासक एसडीएम भटवाड़ी के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। एसडीएम ने सफाई कर्मियों को मृत मवेशियों को दबाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तेखला गदेरे में वर्षों से नगर का कूड़ा डंप किया जा रहा है। कचरे से उठती दुर्गंध के साथ ही कचरे के ढेर पर मंडराते बंदर तेखला बस्ती के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। बरसात में गंदगी गंगा भागीरथी को प्रदूषित कर रही है। प्रशासन द्वारा जगह-जगह चलाए जा रहे सफाई अभियानों में एकत्र कचरा और नगर में मृत आवारा मवेशियों के शव भी तेखला गदेरे में ही डंप किए जा रहे हैं। इससे गुस्साए तेखला एवं गंगोरी क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को पालिका के वाहनों को तेखला गदेरे में कचरा डंप करने से रोक दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और सफाई कर्मियों के बीच कुछ विवाद भी हुआ, जिस पर सफाई कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। शनिवार को पालिका कार्यालय में हुई बैठक में पालिका प्रशासक एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। एसडीएम ने सफाई कर्मियों को मृत मवेशियों के शव गड्ढे खोदकर दबाने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र के मनोज चौहान, गजेंद्र सिंह, दुर्गेश डंगवाल, रूपमोहन पंवार, शिवराम डंगवाल, प्रवीण नौटियाल, विजयपाल चौहान, स्वामी बलदेवानंद, चंद्री चौहान आदि ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर तेखला में कूड़ा डंप करने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed