{"_id":"5b9be9a4867a557f6917f096","slug":"15369445312046-compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मांग पर 46 दिनों से चल रहा धरना आमरण अनशन में बदला-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मांग पर 46 दिनों से चल रहा धरना आमरण अनशन में बदला-compat
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी से अलग रवाईं जिला और पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर बीते 46 दिनों से धरने पर डटे आंदोलनकारियों ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि रवाईं जिला, पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने के साथ ही किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड आदि अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने की मांग के लिए क्षेत्र के ग्रामीण विगत 31 जुलाई से तहसील में धरने पर डटे हैं। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार एवं नवक्रांति के संयोजक गजेंद्र चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही प्रकाश कुमार, गजेंद्र चौहान, एलम पंवार एवं धर्म लाल दौरियाल तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों के समर्थन में राजेंद्र शर्मा, रेखा जोशी, दिनेश चौहान, लोकेंद्र कंडियाल, दिनेश उनियाल, नारायणी देवी, देवेंद्र सरियाल, मीना देवी आदि दर्जनों ग्रामीणों ने धरना दिया। ब्यूरो