{"_id":"5b9a9647867a557e9f67c483","slug":"153685765419-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमोहन चंद चुने गए समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमोहन चंद चुने गए समिति के अध्यक्ष
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव। जिला सहकारी क्रय विक्रय एवं फल विपणन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगमोहन सिंह चंद अध्यक्ष व आशाराम को उपाध्यक्ष चुना गया।
तय कार्यक्रमानुसार बृहस्पतिवार को नौगांव ब्लाक मुख्यालय पर जिला सहकारी क्रय विक्रय एवं फल विपणन समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जगमोहन सिंह चंद अध्यक्ष एवं आशा राम उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा बलवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह एवं पद्मावती चौहान को जिला सहकारी बैंक सदस्य चुना गया। रेखा देवी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार, मनमोहन एवं शांता रावत भेषज संघ, सुभाष सिंह इफ्को व विशालमणि डिमरी राज्य सहकारी संघ के सदस्य निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत ने निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता टीकाराम खन्ना एवं जगवीर रावत आदि मौजूद रहे।