फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चट्टान के मलबे में दबने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत

चट्टान के मलबे में दबने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत

Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
चट्टान के मलबे में दबने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत
पुरोला। मोरी के जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग पर चट्टान तोड़ते समय भारी मलबा आने से एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। ठेकेदार के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएमजीएसवाई द्वारा जखोल-लिवाड़ी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। रेक्चा गांव के प्रधान प्रह्लाद रावत ने बताया कि बुधवार को फिताड़ी और लिवाड़ी के बीच पीसीटा नामक स्थान पर चट्टान तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से चट्टान को तोड़ा जा रहा था। तभी भारी चट्टान और मलबा टूटकर गिरने से जेसीबी ऑपरेटर समेत मलबे में दब गई। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने मलबा साफ कर जेसीबी ऑपरेटर का शव बाहर निकाल लिया है, लेकिन अभी ठेकेदार के नहीं पहुंचने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। मृतक की उम्र करीब तीस साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed