{"_id":"5b9933e0867a55012c3503cb","slug":"153676692810-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना घाटी पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना घाटी पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र भ्रमण पर यमुना घाटी पहुंचे जिले के प्रभारी एवं सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का डामटा, बरनीगाड़ आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सहकारी समिति के सभागार में जनसमस्याएं सुनीं व निस्तारण का भरोसा दिलाया।
हनोल स्थित महासू देवता के मंदिर में आयोजित जागर में शामिल होने के लिए प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत बुधवार को यमुना घाटी पहुंचे। इस दौरान डामटा, बरनीगाड़ आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नौगांव में सहकारी समिति के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। एनएच घोटाले में दो आईएएस अफसरों का निलंबन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सरकार उत्तराखंड में आयुष्मान योजना का शुभारंभ कर रही है।
योजना से प्रदेश के 22 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। साथ ही सौभाग्य योजना के तहत सरकार बिजली की रोशनी से वंचित परिवारों को निशुल्क कनेक्शन प्रदान कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के बड़कोट डिवीजन के अंतर्गत एक साल पहले पूरे किए जा चुके कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं होने की शिकायत की। साथ ही ग्रामीणों ने मोरी प्रखंड के सांद्रा गांव में एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, पूर्व विधायक मालचंद, विजय बंधानी, शशिमोहन राणा, नारायण सिंह चौहान, संदीप राणा, जगत चौहान, जगमोहन आदि मौजूद रहे।