{"_id":"5b9932ec867a557fa9002294","slug":"153676668414-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया उत्साह के साथ प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया उत्साह के साथ प्रतिभाग
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
बुधवार को श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में डीएम डा. आशीष चौहान व नमामि गंगे के प्रांतीय संयोजक रावल हरीश सेमवाल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प
समूहगान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत महाविद्यालय ने प्रथम, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर ने द्वितीय तथा राइंका श्रीकोट चिन्यालीसौड़ तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में पीजी कालेज उत्तरकाशी, संस्कृत महाविद्यालय एवं राइंका डुंडा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत वाद-विवाद के कनिष्ठ वर्ग में राइंका चमियारी पहले, राइंका नेताला दूसरे और संस्कृत महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में पीजी कालेज ने प्रथम, संस्कृत महाविद्यालय ने द्वितीय और राइंका बनचौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य उमेश बहुगुणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य, डा. कुलानंद रतूड़ी, स्वामी राघवानंद दास, सुधा गुप्ता, सुरेंद्र चमोली आदि मौजूद रहे।