फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तटवर्ती आबादी के लिए मुसीबत बना टिहरी बांध झील में जमा कचरा

तटवर्ती आबादी के लिए मुसीबत बना टिहरी बांध झील में जमा कचरा

Sun, 02 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तटवर्ती आबादी के लिए मुसीबत बना टिहरी बांध झील में जमा कचरा
चिन्यालीसौड़। टिहरी बांध झील के घटते बढ़ते जलस्तर के साथ बीते दस साल से झील में तैर रहा कचरा तटवर्ती आबादी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने टीएचडीसी से शीघ्र कचरे का निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2006-07 में टिहरी बांध झील बनने के बाद से जलागम क्षेत्र से गंगा भागीरथी में बहकर आने वाला कचरा झील में जमा है। इसे साफ नहीं कराए जाने के कारण साल दर साल इस कचरे में इजाफा होता जा रहा है। आजकल टिहरी बांध झील का जलस्तर 820 मीटर होने पर यह कचरा चिन्यालीसौड़ के आसपास तैर रहा है। सीएचसी में तैनात डा. विनोद कुकरेती का कहना है कि कचरे से उठती दुर्गंध और कीट पतंगों से संक्रामक रोगों का खतरा है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल आदि ने कचरे से हो रही दिक्कतों से अवगत कराते हुए टीएचडीसी से शीघ्र कचरे का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed