{"_id":"5b8ac81942c792466a506daa","slug":"15358218361912-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओजरी डबरकोट में बोल्डरों की बरसात से 12 घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओजरी डबरकोट में बोल्डरों की बरसात से 12 घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। जनपद के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से ओजरी डबरकोट भूस्खलन एक बार फिर सक्रिय हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे करीब 12 घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को तिर्खली कुंसाला होते हुए पैदल रास्ते से जोखिमभरी आवाजाही करनी पड़ी। शनिवार शाम करीब चार बजे मलबा तो साफ कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना होने के कारण अभी तक सुरक्षित यातायात के इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
शुक्रवार रात को मलबा आने के कारण ओजरी डबरकोट में यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जबकि शनिवार सुबह बिना बारिश के ही बोल्डर गिरने लगे। ऐसे में तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को तिर्खली कुंसाला होते हुए आवाजाही करनी पड़ी। ओजरी डबरकोट में शाम के समय पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात थमने पर एनएच के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ कर यमुनोत्री हाईवे खोल दिया। फिलहाल यहां पुलिस की देखरेख में जोखिम के साथ वाहनों को पास कराया जा रहा है, लेकिन भूस्खलन सक्रिय होने से यातायात खतरनाक बना हुआ है।