{"_id":"5b8ac81642c7922ee41030a6","slug":"15358218338-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते के भीतर पीड़ित परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते के भीतर पीड़ित परिवार को दी जाएगी आर्थिक सहायता
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा क्षेत्र में बच्ची के रेप और मर्डर पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन ने गतिविधि तेज कर दी है। पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के मुताबिक नौ लाख की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने पटवारी चौकी में उनके रहने की व्यवस्था की है।
पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की गाइड लाइन के तहत आर्थिक मदद मुहैया करायी जाएगी। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार को नौ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला जज के पहुंचने पर इसी हफ्ते पीड़ित परिवार को यह सहायता राशि मुहैया करा दी जाएगी। मामले में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की गई है। डीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने गांव की पटवारी चौकी में पीड़ित परिवार के रहने की व्यवस्था की है।