फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रवाईं जिले समेत अन्य मांगों को लेकर 33वें दिन भी जारी रहा धरना

रवाईं जिले समेत अन्य मांगों को लेकर 33वें दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रवाईं जिले समेत अन्य मांगों को लेकर 33वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
पुरोला। रवाईं को अलग जिला और पुरोला में जिला मुख्यालय बनाने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना आंदोलन शनिवार को 33वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि रवाईं जिला संघर्ष समिति ने रवाईं को अलग जिला एवं पुरोला को जिला मुख्यालय बनाने के साथ ही किसानों के कृषि ऋण माफ करने और फसल क्षति का मुआवजा देने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अल्ट्रासाउंड आदि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर बीते 31 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरना आंदोलन शुरू किया था। शनिवार को ग्रामीणों का बेमियादी धरना 33वें दिन भी जारी रहा। धरना देने वालों में सोबत सिंह, मातबर सिंह, गजेंद्र चौहान, प्रकाश कुमार, बिहारी लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed