{"_id":"5b8ac80942c79246633fea69","slug":"15358218198-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। मोरी-नैटवाड़ मोटर मार्ग पर वाहन हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे खन्यासणी गांव निवासी महावीर खरियाल (24) अपने साथी गिरीश के साथ नैटवाड़ से मोरी आ रहा था। रास्ते में मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रही एक कार से टक्कर होने के कारण बाइक सवार महावीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे गिरीश चोटिल हुए हैं। गिरीश ने हेलमेट पहना हुआ था। थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया गया है।