फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की सेहत में आयी गिरावट-COORDINATION

अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की सेहत में आयी गिरावट-COORDINATION

Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों की सेहत में आयी गिरावट-COORDINATION

विज्ञापन
बड़कोट। पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग को लेकर अव्वल चंद कुमाईं का अनशन लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में बैठे छह अन्य आंदोलनकारी भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद अनशनकारी कुमाईं के वजन व स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की है।

उत्तरकाशी के यमुना घाटी क्षेत्र को अलग जिला बनाने की मांग को जिला संघर्ष समिति के सदस्यों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को डाक्टरों की टीम ने बीते 15 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे अव्वल चंद कुमाईं व अन्य आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। डा. रोहित भंडारी ने बताया कि अव्वल चंद के वजन में करीब तीन किलो की कमी आई है, जबकि ब्लड प्रेशर भी असामान्य हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में रणवीर राणा, श्यामा देवी, जगदंबा देवी, सुनैना देवी, पूर्णा देवी, सुकेश्वरी देवी, भोला दत्त, बलवीर असवाल, किताब सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed