{"_id":"5b89789f42c79246390382a9","slug":"153573595420compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन रोशन रहने के बाद फिर अंधेरे में डूबे सर बडियार क्षेत्र के गांव-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन रोशन रहने के बाद फिर अंधेरे में डूबे सर बडियार क्षेत्र के गांव-compat
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। सर बडियार क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में बीते कई माह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है।
बता दें कि पुरोला ब्लाक के सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी, छानिका, कंसलौ आदि गांवों में सात माह पूर्व ही विद्युतीकरण किया गया था। आजादी के दशकों बाद गांव में बिजली की रोशनी पहुंचने पर ग्रामीण खासे खुश हुए थे, लेकिन भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने आदि कारणों से अब यह सभी गांव फिर से अंधेरे में डूब गए हैं। क्षेत्र के कांग्रेस नेता कैलाश रावत ने इस संबंध में डीएम को इस ज्ञापन भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ब्यूरो