{"_id":"5b4394324f1c1ba5468b5791","slug":"15311555043-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया जुणगा-कुमारकोट सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया जुणगा-कुमारकोट सड़क का शिलान्यास
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने जुणगा-कुमारकोट मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 3.71 करोड़ रुपये लागत से तैयार होने वाली सड़क से बिष्ट एवं हातड़ पट्टी से भंडारस्यूं क्षेत्र के बीच आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़कों का निर्माण जरूरी है और यह उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने सड़क से वंचित कौड़ा फेड़ी से मोरगी, दीवारीखोल से कंडारखोला तथा गढ़वालगाड से तल्ला जोगत सड़क स्वीकृत कराई है। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राइंका जुणगा में विद्यालय भवन निर्माण, विज्ञान एवं गृहविज्ञान विषय स्वीकृत कराने, गांव के पास शौचालय निर्माण आदि की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने पास के रेसगी गांव में डायरिया से दो लोगों की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। विधायक ने राइंका के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए बजट आवंटित करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, विमला नौटियाल, हर्ष अग्निहोत्री, रविंद्र भंडारी, सोबत लाल, भूपेंद्र, नत्थीलाल, धनवीर, नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।