{"_id":"5b4394284f1c1b0c278b55c1","slug":"15311554941416-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 16 शिकायतों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 16 शिकायतों का किया निस्तारण
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला सभागार में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के 16 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अधिकांश का डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर निस्तारण कर अन्य समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
माह के प्रत्येक सोमवार को होने वाले शिकायत निवारण शिविर में मातली के केदार लाल ने बताया कि ऊर्जा निगम ने उन्हें 61 हजार रुपये का बिल थमा दिया है, जबकि करीब 15 साल पहले उनके घर का बिजली का कनेक्शन कट गया था। इस लापरवाही का संज्ञान लेते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामले का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस दौरान गजोली निवासी धर्मा देवी ने अपनी दिव्यांग पुत्री शिवानी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। जुणगा निवासी वृद्ध जय सिंह ने दो बच्चे होने के बावजूद देखभाल एवं भरण पोषण नहीं होने का मामला उठाया। चिन्यालीसौड़ के जगड़ गांव निवासी सीमा ने सहायक बाल विकास अधिकारी पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पद पर गलत चयन करने का आरोप लगाया। शिविर में सीडीओ प्रशांत आर्य, एसडीएम देवेंद्र नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।