{"_id":"5b42474e4f1c1b54238b52da","slug":"15310702854-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर मार्गों के निर्माण में लापरवाई पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर मार्गों के निर्माण में लापरवाई पर विधायक ने जताई नाराजगी
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे विधायक केदार रावत ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसमस्याएं जानीं। इस दौरान निषणी गांव, डंडाल गांव एवं पोंटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में हो रही लेटलतीफी का मुद्दा उठाया, जिस पर विधायक ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़कों के निर्माण में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री हाईवे से डंडाल गांव और हनुमान चट्टी से निषणी गांव तक के लिए सड़क स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक दोनों सड़कों की डीपीआर तैयार नहीं करने के कारण आगे की कार्रवाई की रुकी हुई है। बड़कोट-पोंटी पुल मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी एक करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं, बावजूद इसके विभाग ने काम शुरू नहीं किया है। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र स्वीकृत सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने व बड़कोट-पौंटी पुल मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।