{"_id":"5b3fa3834f1c1bbc248b4dfc","slug":"15308972821133-60-19-44-03-compat-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 सीटर बस में 60 बच्चों को बैठाने पर स्कूल बस सीज 19-44-03-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 सीटर बस में 60 बच्चों को बैठाने पर स्कूल बस सीज 19-44-03-compat
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एक स्कूल बस और एक यात्री बस को सीज कर दिया। 33 सीटर स्कूल बस में 60 बच्चों को बैठाया गया था, जबकि 22 सीटर मिनी यात्री बस में 39 यात्री सवार थे।
पौड़ी जनपद के धुमाकोट में हुए बस हादसे के बाद से पुलिस एवं परिवहन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू की स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाने पर वाहन सीज कर दिया। सुबह स्कूल जा रही इस 33 सीटर बस में 60 बच्चे बैठे पाए गए। इसी दौरान लंबगांव की ओर से उत्तरकाशी आ रही मिनी यात्री बस को भी ओवरलोडिंग के चलते सीज करने के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। इस 22 सीटर बस में 39 लोग सवार थे।
थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस निरंतर चेकिंग अभियान चला रही है। बीते एक हफ्ते में थाना कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 555 वाहनों का चालान किया। इसमें 13 वाहन सीज किए गए हैं। चालान करने के साथ ही पुलिस वाहन चालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने की नसीहत भी दे रही है।