फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क निर्माण के मलबे से बर्बाद हुई एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि और फसल

सड़क निर्माण के मलबे से बर्बाद हुई एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि और फसल

Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के मलबे से बर्बाद हुई एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि और फसल
पुरोला। मोरी ब्लॉक के निर्माणाधीन खरसाड़ी-जेवाणू एवं कलासी-बिंगसारी मोटर मार्गों के मलबे से करीब एक दर्जन गांवों की कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। भारी बारिश के साथ बहकर आए मलबे से कृषि भूमि के साथ ही किसानों की ओर से लगाई गई धान की फसल भी नष्ट हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीएमजीएसवाई विभाग से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के निर्माणाधीन कलासी-बिंगसारी एवं खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्गों का मलबा ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे डंप किया जा रहा है, जो ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह कर चुका है। प्रमुख सुमन आर्य, प्रधान खरसाड़ी अनिल राणा, विजयपाल रावत, जगत चौहान आदि ने शीघ्र ही किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं किए जाने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, अधिशासी अभियंता एसएन सिंह ने बताया कि मोटर मार्ग के मलबे के लिए डंपिंग जोन बनाए गए हैं। अगर ठेकेदारों ने इसका पालन नहीं किया है, तो किसानों की क्षति का मुआवजा ठेकेदारों के बिल से वसूला जाएगा।
विज्ञापन


बरसाती नाले में मलबा डंप करने पर रोष
बरसाती नाले में डंप किया गया भवन निर्माण का मलबा और शौचालय की गंदगी मोरी-नैटवाड़ मार्ग में फैलने पर व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मोरी-नैटवाड़ मार्ग स्थित बाजार के बीच से बहने वाले बरसाती नाले में एक होटल कारोबारी द्वारा भवन निर्माण एवं शौचालय की गंदगी डाली जा रही है, जो बारिश के दौरान बहकर बाजार और सड़क को गंदा कर रही है। आक्रोशित व्यापारी मनदीप, अतोल सिंह, शंभू प्रसाद आदि ने पुलिस प्रशासन से होटल कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed