{"_id":"5b3cff764f1c1b90288b4954","slug":"153072421318-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया असी गंगा घाटी की खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया असी गंगा घाटी की खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। आपदा की मार से त्रस्त जिला मुख्यालय के निकटवर्ती असी गंगा घाटी में खस्ताहाल पड़ी गंगोरी-संगमचट्टी-गजोली सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। डीएम डा. आशीष चौहान ने अधिकारियों को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण किया और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बुधवार को लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को साथ लेकर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब गुणवत्ता को लेकर विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ ही सड़क पर तैनात एई एवं जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार विरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।