{"_id":"5b3cff714f1c1bbe248b4820","slug":"153072420814-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर हुआ हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर हुआ हिमपात
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। यमुनोत्री क्षेत्र में इस बार मौसम का अजीबोगरीब रुख देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह जहां निचली घाटियों में रिमझिम बारिश हुई, वहीं यमुनोत्री मंदिर के सिरहाने खड़े कालिंदी पर्वत के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हुई। इसके चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। जुलाई माह में बर्फबारी से लोग हैरान हैं।
बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल का कहना है कि अमूमन अक्तूबर माह के बाद ही क्षेत्र में बर्फबारी होती है। इस बार बरसात के सीजन में जुलाई पहले हफ्ते में बर्फबारी होना हैरान करने वाला है। बुधवार को जिला मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में सुबह एवं शाम के समय पारा 8 डिग्री तक पहुंच रहा है। ब्यूरो