{"_id":"5b3badf14f1c1b16468b4646","slug":"153063780912-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस गंगोत्री-यमुनोत्री में होने वाले कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस गंगोत्री-यमुनोत्री में होने वाले कार्यों की समीक्षा
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस योजना के तहत चयनित गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की। उन्होंने इस योजना में वन भूमि संबंधी मामलों के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र राज्य वाइल्ड लाइफ को भेजने के निर्देश दिए।
गंगोत्री धाम में ओएनजीसी के सीएसआर मद से 22.75 करोड़ तथा यमुनोत्री में गेल के सीएसआर मद से 12.72 करोड़ रुपये लागत से सुंदरीकरण एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक ली और इसके विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। डीएम ने बताया कि इस योजना के तहत गंगोत्री में नया प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही सभी दुकानों पर एक ही रंग के बोर्ड लगाए जाएंगे। यमुनोत्री में गर्म कुंड की मरम्मत के साथ ही वहां पशु चिकित्सालय एवं मिनी हॉस्पिटल निर्माण को भी कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने कालिंदी पर्वत के ट्रीटमेंट, गर्म कुंड में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग को भी कार्ययोजना में शामिल करने की मांग की। इस मौके पर गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, डीडीओ संजय सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत, सीवीओ डा.प्रलयंकर नाथ, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, स्वजल के लोकेंद्र चौहान, बीडी रतूड़ी, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।