{"_id":"5b37bc584f1c1b214d8b9548","slug":"153037935217-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉमन सर्विस सेंटर के तौर पर काम करेंगी सस्ते गल्ले की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कॉमन सर्विस सेंटर के तौर पर काम करेंगी सस्ते गल्ले की दुकानें
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गांव-गांव तक खुली सस्ते गल्ले की दुकानों को अब कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के तौर पर विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जिले के 40 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमीट्रिक मशीन वितरित किए।
शनिवार को जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपाल रावत ने कहा कि अब सस्ता गल्ला की दुकानें ऑनलाइन हो जाएगी। खाद्यान्न वितरण के साथ ही अब सस्ते गल्ले की दुकानों पर ही ग्रामीण बिजली-पानी के बिल भी जमा करा सकेंगे। इसके अलावा राजस्व संबंधी विभिन्न प्रमाणपत्र, सेवायोजन पंजीकरण आदि के लिए भी यहां आवेदन किए जा सकेंगे। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में सभी 544 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उक्त उपकरण मुहैया कराकर उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जल्द ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह राणा ने कहा कि सुविधा के लिए दूरसंचार सेवाएं चाक चौबंद करने की जरूरत है। इस मौके पर एडीएम पीएल शाह, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, गौरव परमार, संदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।