{"_id":"5b3270a34f1c1baf6e8ba1ea","slug":"153003229212-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर कच्चे अतिक्रमण हटाने तक सिमटा प्रशासन का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर कच्चे अतिक्रमण हटाने तक सिमटा प्रशासन का अभियान
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पालिका प्रशासन की ओर से शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर अवैध कच्चे निर्माण ढहाने तक सिमट गया। नगर में ही जगह-जगह सरकारी जमीनें कब्जा कर हुए अवैध निर्माण और पालिका के भवन एवं दुकानों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर फिलहाल प्रशासन कोई कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है।
सोमवार को प्रशासन ने सब्जी मंडी वाले अतिक्रमण को भी ढहा दिया, लेकिन इसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान ठंडा पड़ गया है। साथ ही रामलीला मैदान एवं विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर फिर से लोगों ने अतिक्रमण शुरू कर दिया है। ऐसे में वर्षों से जमे ठिकानों से हटाए गए छोटे व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। ओसी कलक्ट्रेट एवं प्रशासक पालिका अनुराग आर्य का कहना है कि प्रथम चरण में नगर में गंगोत्री हाईवे एवं आंतरिक सड़कों पर हुए अतिक्रमणों को हटाया गया है। नगर में पक्के अतिक्रमणों को चिह्नित किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जल्द ही पक्के अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।