{"_id":"5b25455b4f1c1b13358b7037","slug":"152916924615-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मातली गांव में खेतों तक जाने वाला रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम से मिलने पहुंचे मातली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नैथा नामे तोक में ग्रामीणों की काफी कृषि भूमि है, जिस पर खेतीबाड़ी कर वे वर्षों से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हाल ही में शुरूआती हिस्से में कुछ लोगों ने एक संस्था को अपनी जमीन बेच दी है, जिस पर संस्था द्वारा स्कूल का निर्माण कराया गया है। इससे खेतों तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है और ग्रामीणों की खेतीबाड़ी चौपट हो गई है। मांग करने पर भी संस्था द्वारा खेतों तक जाने का रास्ता नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मातली की प्रधान चंद्रकला, द्वारिका प्रसाद, इंद्रमणी, विजय नौटियाल आदि शामिल हैं।