फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 May 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने वर्ष 2005 से पूर्व की पेंशन योजना की बहाली को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वयक मंच से जुड़े कर्मियों ने सांकेतिक धरना देते हुए समस्या हल करने की मांग की।
विज्ञापन

मंच के मुख्य संयोजक गोपाल राणा ने कहा कि एक अक्तूबर 2005 से नियुक्त कर्मिकों के लिए पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि बाजार आधारित नई स्कीम के चलते कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। यहीं वजह है कि देश के सभी कर्मचारी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान नत्थी रावत, जय प्रकाश बिजल्वाण, राकेश कोहली, दिवाकर पैन्यूली, अजय रावत, राकेश रमोला, शंभू प्रसाद भट्ट, अरविंद भट्ट, मनोज परमार, अर्जुना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed