{"_id":"5b02f8c14f1c1bcf408b6cb1","slug":"15269214041-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्यों ने उठाई हरबर्टपुर से बड़कोट राजमार्ग को ऑल वेदर रोड़ में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सदस्यों ने उठाई हरबर्टपुर से बड़कोट राजमार्ग को ऑल वेदर रोड़ में शामिल करने की मांग
Updated Mon, 21 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)।
ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत सदस्यों की बैठक में शिक्षा, सड़क, सिंचाई आदि विषयों पर चर्चा की गई। वहीं चार सालों से क्षेत्र पंचायत बैठक में शामिल नहीं होने पर सीडीओ विनीत कुमार ने आबकारी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए।
सोमवार को आयोजित बैठक में सदन ने हरबर्टपुर से बड़कोड़ बैंड स्थित राजमार्ग को ऑल वेदर रोड़ में शामिल करने और कालसी से यमुनोत्री तक रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित किया। पंचायत सदस्य प्रदीप गैरोला ने राजमार्ग निर्माण खंड पर बगैर निविदा के कार्य कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वहीं प्रधान नयन सिंह बर्तवाल ने बगासु में स्वीकृत खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान सक्षम अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। उधर चार सालों से क्षेत्र पंचायत बैठक में शामिल नहीं होने पर सीडीओ विनीत कुमार ने आबकारी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। जबकि जिला योजना में स्वीकृत पुरानी योजनाओं के लिए 60 प्रतिशत धनराशि देने का भरोसा दिया। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, कनिष्ठ प्रमुख श्याम सिंह राणा, बीडीओ केके पांडे, पंचायत राज अधिकारी चमन राठौर, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।