{"_id":"5b01aced4f1c1bd4408b69e4","slug":"15268364576-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैडिंग प्वाइंट संचालकों को दिए कानूनी दिशानिर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैडिंग प्वाइंट संचालकों को दिए कानूनी दिशानिर्देश
Updated Sun, 20 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शादी समारोह के दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात संबंधी अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने वैडिंग प्वाइंट स्वामियों के साथ वार्ता की। बैठक में एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं डीएसपी मनोज ठाकुर ने वैडिंग प्वाइंट स्वामियों को रात दस बजे के बाद डीजे न चलाने एवं वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था रखने के आदेश दिए। उन्होंने वैडिंग प्वाइंट में कार्य करने वाले कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित वैडिंग प्वाइंट संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपये के जुर्माने की चेतावनी दी गई। उधर, बैठक के बाद वैडिंग प्वाइंट संचालकों द्वारा टैंट एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें प्रताप राणा को अध्यक्ष, आशीष नौटियाल को सचिव तथा हरीश भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया।