{"_id":"5aff09df4f1c1bd0408b65fd","slug":"152666364315-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और लोक संघर्ष मोर्चा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और लोक संघर्ष मोर्चा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर
Updated Fri, 18 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भाजपा और विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा से अलग हुए नेताओं द्वारा गठित लोक संघर्ष मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कुछ दिन पहले मोर्चा ने जिले में भाजपा पर सत्ता बल का दुरुपयोग कर कार्यकर्ताओं को लाभान्वित करने का आरोप लगाया, तो शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर मोर्चा पर कई आरोप लगाए।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में भाजपाइयों ने लोक संघर्ष मोर्चा के एक नेता पर गोरसाली गांव में जनता के लिए बने वाचनालय पर कब्जा करने, गरीबों के लिए बनी उज्ज्वला योजना में पात्र नहीं होने पर भी अपने परिजनों को फायदा दिलाने, भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में दुग्ध संघ अध्यक्ष रहते हुए लाखों रुपये का गोलमाल करने, मोर्चा में शामिल भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी के जिला कार्यालय हेतु प्रदेश संगठन से मिले पांच लाख रुपये का गबन करने और एक अन्य पूर्व अध्यक्ष पर आपदा प्रभावितों के लिए भेजे गए तिरपालों की चोरी का आरोप लगाया। इन्हीं कृत्यों के चलते इन लोगों को पार्टी से बाहर किया गया। इस मौके पर भाजपा के भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष बालशेखर नौटियाल, डुंडा मंडल अध्यक्ष महावीर नेगी, डीपीसी मैंबर अरविंद नेगी, जिला उपाध्यक्ष विजय संतरी, सुरेंद्र चौहान, देवराज राणा, मनवीर विघाणा, राजेंद्र डंगवाल आदि मौजूद रहे।