{"_id":"5aff09dd4f1c1bd7408b63b7","slug":"15266636412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजातंत्र बचाओ दिवस पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजातंत्र बचाओ दिवस पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला
Updated Fri, 18 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/पुरोला। कर्नाटक चुनाव में चली उठा-पटक के बीच भाजपा की ओर से सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ‘प्रजातंत्र बचाओ दिवस’ के तहत कांग्रेसियों ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय एवं पुरोला में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कर्नाटक में गलत तरीके से बनाई गई सरकार और वहां के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की।
शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय स्थित हनुमान चौक में कर्नाटक में सरकार गठन का विरोध करते हुए प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि केंद्र के संरक्षण एवं राज्यपाल की मिलीभगत से अल्पमत की सरकार बनाई गई है। इससे यह साफ है कि भाजपा द्वारा सत्ता पाने के लिए जनादेश को भी दरकिनार किया जा रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए खतरा है। प्रदर्शनकारियों में मनमोहन शाह, महेश भट्ट, शीशपाल पोखरियाल, दिनेश गौड़, घनानंद नौटियाल, मीना नौटियाल, विजेंद्र नौटियाल, रमेश लाल आदि शामिल रहे। उधर, पुरोला में भी कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर दिनेश खत्री, जगदीश गुसाईं, प्यारे लाल हिमानी, मदनलाल अग्रवाल, जयेंद्र सिंह, सूरत सिंह, जय सिंह, शंभू प्रसाद, रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।