फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क का प्रस्ताव निरस्त होने पर डांग के ग्रामीणों ने किया आंदोलन समाप्त

सड़क का प्रस्ताव निरस्त होने पर डांग के ग्रामीणों ने किया आंदोलन समाप्त

Fri, 18 May 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क का प्रस्ताव निरस्त होने पर डांग के ग्रामीणों ने किया आंदोलन समाप्त
उत्तरकाशी। निम बैंड-पोखरी मोटर मार्ग निर्माण संबंधी वन विभाग का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद डांग गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। ग्रीन चिपको डांग सत्याग्रह आंदोलन के तहत 107 दिन तक चले धरने का समापन करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में स्वीकृत निम बैंड-पोखरी मोटर मार्ग के एलाइनमेंट में आ रहे पेड़ों को बचाने के लिए डांग गांव के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। उधर, 10 सालों तक सड़क का निर्माण एवं पेड़ों का पातन नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने वन विभाग का सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव निरस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर डांग के ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए अपना 107 दिन लंबा आंदोलन शुक्रवार को समाप्त कर दिया। इस मौके पर ग्रीन चिपको डांग सत्याग्रह आंदोलन के अध्यक्ष प्रताप गुसाईं ने कहा कि सड़क के लिए हरे पेड़ काटना गलत था, जिससे अब सरकार भी सहमत हो गई। इस मौके पर नागेंद्र जगूड़ी, अभिषेक जगूड़ी, प्रधान रजनी नाथ, अनीता गुसाईं, सुलोचना कलूड़ा, कुसुम गुसाईं, नारायण बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed