{"_id":"5afdb7964f1c1b1a5e8b5388","slug":"15265770424-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रगांव के अस्तित्व डोभाल को मिलेगा तिलाड़ी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रगांव के अस्तित्व डोभाल को मिलेगा तिलाड़ी सम्मान
Updated Thu, 17 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। चक्रगांव के अस्तित्व डोभाल को इस वर्ष तिलाड़ी उत्कृष्ट क्रीड़ा प्रतिभागिता सम्मान से नवाजा जाएगा। 11 वर्षीय अस्तित्व को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिव्यांशी राणा, रेखा चौहान, पंकज राणा, नीरज चौहान, अमित कोरंगा एवं शुभम गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में तिलाड़ी सम्मान समिति के सचिव प्रो. आरएस असवाल ने बताया कि चक्रगांव निवासी विनोद डोभाल के बेटे अस्तित्व ने राष्ट्रीय रूरल स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। 29 मई को नौगांव ब्लाक सभागार में तिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डीएफओ केएल बेलवाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह रावत, सहसचिव शांति प्रसाद बेलवाल, रविंद्र रावत आदि मौजूद रहे।