{"_id":"5afdb77b4f1c1bd7408b605c","slug":"15265770161213-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री वाहन की डंपर से भिडंत, 13 तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री वाहन की डंपर से भिडंत, 13 तीर्थयात्री घायल
Updated Thu, 17 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। लंबगांव मोटर मार्ग पर धौंतरी-कोडार क्षेत्र के बीच एक यात्री वाहन के डंपर से टकरा जाने से चालक समेत 13 तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धौंतरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक विलासपुर, छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों का दल बृहस्पतिवार सुबह उत्तरकाशी से केदारनाथ की तरफ जा रहा था, तभी धौंतरी-कोडार क्षेत्र के निकट यात्री वाहन विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन चालक समेत सभी यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।