उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर सौम्यकाशी रोटरी क्लब की ओर से निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘मां’ शब्द पर आधारित प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज हिटाणु के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। निबंध प्रतियोगिता में धीरज भट्ट ने प्रथम एवं मोहम्मद फैजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में जानकी चंदोक ने प्रथम एवं खुशी नौटियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पर्वतारोही विजया पंत तुली ने सभी को मां के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में डा. प्रमेंद्र तुली, सुरेंद्र उनियाल, डा. शंभु प्रसाद नौटियाल, मोहन डबराल, माधव जोशी, रजनी असवाल, शांति परमार, शशी जोशी, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।