{"_id":"5af4829c4f1c1b340a8b90d4","slug":"15259736582-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जा रहे ट्रैकरों की जानकारी साझा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जा रहे ट्रैकरों की जानकारी साझा करने के आदेश
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। वन एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों व ट्रैकरों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान की ओर से वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
जिला सभागार में एक बैठक हुई डीएम ने पर्यटकों को वन क्षेत्र में जाने की अनुमति देने से पूर्ण उनसे स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमति देने से पूर्व आपदा प्रबंधन कार्यालय से मौसम विभाग के पूर्वानुमान की एनओसी लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चाईंशील, केदारकांठा, हरकीदून, केदार ताल आदि उच्च हिमालयी ट्रैक तथा पर्वतारोहण अभियान में जाने वाले पर्यटकों की सूचना संबंधित उपजिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन विभाग को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने गोमुख एवं तपोवन जाने वाले पर्यटकों को एसडीआरएफ एवं वन कर्मियों की मदद से रोप लगाकर सुरक्षित नदी पार कराने के निर्देश दिए। साथ ही भोजवासा में ट्रॉली निर्माण के कार्य में तेजी लाने के भी आदेश दिए।