फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हिमवीरों को दी गई औषधीय पादपों की जानकारी

हिमवीरों को दी गई औषधीय पादपों की जानकारी

Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हिमवीरों को दी गई औषधीय पादपों की जानकारी
उत्तरकाशी। आईटीबीपी के हिमवीरों को स्वस्थ शरीर एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक माह के प्रशिक्षण के दौरान हिमवीरों को विभिन्न योग, आसन, प्राणायाम आदि के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही आईटीबीपी में रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) की ओर से कार्यशाला का आयोजन कर विभिन्न औषधीय पादपों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के मुख्यालय मातली में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ वाहिनी के उप सेनानी सुमित रावत ने किया। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आईटीबीपी के 100 हिमवीर शामिल हैं। शिविर में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग, आसन, प्राणायाम, साधना आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, मातली में डीआरडीओ की ओर से आयोजित कार्यशाला में संस्थान के विशेषज्ञों ने हिमवीरों को विभिन्न औषधीय पादपों के बारे में बताया। कार्यशाला में डीआरडीओ के डा. संजय मोहन गुप्ता, डा. बसंत वल्लभ, ओमप्रकाश, सहायक सेनानी प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed