फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे 10134 तीर्थयात्री-compat

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे 10134 तीर्थयात्री-compat

Wed, 09 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंचे 10134 तीर्थयात्री-compat
उत्तरकाशी। मौसम की बेरुखी के बावजूद यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों के उत्साह में कमी नहीं आई है। बुधवार को 5710 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 4424 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में भूस्खलन सक्रिय होने के कारण देर शाम अवरुद्ध हो गया था। राजमार्ग खंड के अधिकारियों ने बुधवार तड़के यहां काम शुरू कर सुबह करीब साढ़े आठ बजे यातायात बहाल कर दिया। दिन भर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम पहुंचे। बुधवार को कुल 10134 तीर्थयात्रियों ने इन दोनों धामों के दर्शन किए। बुधवार शाम को एक बार फिर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि अभी तक कहीं यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना नहीं है। यमुना घाटी में ओलावृष्टि और यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के आसपास बर्फ की फुहारें पड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed