{"_id":"5aef350d4f1c1be2798b8104","slug":"15256261233-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने लगाए पदोन्नति एवं समायोजन में अनियमितता के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने लगाए पदोन्नति एवं समायोजन में अनियमितता के आरोप
Updated Sun, 06 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पर पदोन्नति एवं समायोजन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। दो हफ्ते के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने 22 मई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को जिला मुख्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष भगत सिंह महर की अध्यक्षता में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पर पदोन्नति एवं समायोजन में गंभीर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया। भटवाड़ी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल संगलाई में दो बच्चों पर तीन शिक्षक तैनात किए गए हैं। डुंडा के डांडा माजफ में 16 छात्रों पर पांच शिक्षक भेजे गए हैं। नौगांव के जूनियर हाईस्कूल बिगराड़ी में 14 बच्चों द्वारा दाखिला लिए जाने पर भी जबरन टीसी कटवाकर विद्यालय बंद दिखाया गया और यहां तैनात शिक्षकों को 70 किमी दूर खरसाली भेज दिया गया, जबकि तीन किमी के दायरे में पड़ने वाले स्कूलों में ही समायोजन किया जाना था। इसी तरह सीआरसी, बीआरसी, सीआरपी एवं बीआरपी की पदस्थापना एवं समायोजन में भी अनियमितताएं की गई हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि दो हफ्ते के भीतर इन बिंदुओं का निराकरण नहीं किया गया, तो वे 22 मई से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मंजू नौटियाल, तेग सिंह भंडारी, ताजवर नेगी, राकेश कुमार, उपेंद्र रावत, देवेंद्र रावत, महावीर विघाणा, श्याम सिंह रजवार, भागेंद्र नेगी, सोहनपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।