{"_id":"5aeb48204f1c1b58098b7b3e","slug":"152536886314-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम में रमेश भाई ओझा की कथा की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम में रमेश भाई ओझा की कथा की तैयारियां जोरों पर
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में आगामी सात मई से कथावाचक रमेश भाई ओझा की कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगोत्री मंदिर के सामने हेलीपैड मैदान में कथा पंडाल सजाया जा रहा है।
प्रख्यात कथावाचक रमेश भाई ओझा द्वारा आगामी सात मई से गंगोत्री धाम में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। प्रवासी भारतीय अमेरिका निवासी प्रशांत बलदेव एवं गंगोत्री मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित कथा में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 13 मई तक चलने वाली इस कथा के चलते गंगोत्री धाम में अधिकांश होटल, धर्मशाला एवं आश्रम एडवांस में बुक हो चुके हैं। कथा आयोजन की तैयारी में जुटे राकेश अरोड़ा ने बताया कि गंगोत्री में मंदिर के सामने स्थित हेलीपैड मैदान में कथा पंडाल सजाया जा रहा है। गंगोत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम में होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में रोजाना करीब 10 से 15 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन बिजली, पानी आदि सुविधाएं नहीं होने से यात्री यहां ठहरना पसंद नहीं करते हैं। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।