{"_id":"5aeb481d4f1c1b56098b7ecb","slug":"152536885920-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भागीरथी से दो शव मिलने पर फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भागीरथी से दो शव मिलने पर फैली सनसनी
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा बैराज जलाशय से एक साधु और गंगोरी गरमपानी के पास गंगा भागीरथी किनारे एक किशोर का शव मिला।
जोशियाड़ा बैराज जलाशय के पास कुछ लोगों को एक शव तैरता हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकला। बृहस्पतिवार को ही गंगोरी गरमपानी के पास गंगा भागीरथी के किनारे एक किशोर का शव मिला। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि झील में मिला शव कुछ दिन पहले मरे एक साधु का था, जिसे साधु परंपरा के अनुसार गंगा भागीरथी में जल समाधि दी गई थी। यही शव अब पानी बढ़ने पर जलाशय में पहुंच गया था। गंगोरी गरमपानी के पास मिले किशोर के शव की शिनाख्त भी बीते दिनों तिलोथ पावर हाउस के पास से गंगा भागीरथी में बहे किशोर के रूप में हुई है। मनेरी के थानाध्यक्ष डीएस कपर्वाण ने बताया कि तब किशोर के शव का नदी से निकालकर परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने शव नदी किनारे दफना दिया था, जो अब नदी में पानी बढ़ने पर हुए कटाव से बाहर निकल आया है।