{"_id":"5aeb47204f1c1b9e098b7e79","slug":"15253686073-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated Thu, 03 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज किम्मी, कंडाऊं एवं रस्टाड़ी गांव के ग्रामीणों ने यमुनोत्री हाईवे पर प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्या के निराकरण की मांग की।
किम्मी-कंडाऊं व कुड़-कोटला क्षेत्रों के लिए शासन की ओर से छह-छह किमी मोटर मार्ग स्वीकृत हुए, लेकिन लोनिवि द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने व पर्यावरण मंत्रालय की स्वीकृति के बाद भी बीते दो वर्ष से सड़क निर्माण में आ रहे पेड़ नहीं काटे गए हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को यमुनोत्री हाईवे पर प्रदर्शन कर दो घंटे तक धरना दिया। साथ ही जल्द सड़क नहीं बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणबीर रावत, पूर्व प्रमुख यशवंत कुमार, राम प्रकाश सुंद्रियाल, दौलत राम, राजेश रावत, बलवंत पंवार, विशालमणि बंधानी, सरदार राणा, मीमा देवी आदि शामिल थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहन प्रसाद सिलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, नगर अध्यक्ष आशीष रावत ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। इधर, कंडाऊं की प्रधान और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता नौटियाल ने क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का एलान किया है।