फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हेलीपैड के निकट मानकों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण

हेलीपैड के निकट मानकों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण

Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
हेलीपैड के निकट मानकों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण
बड़कोट। पालिका क्षेत्र में हेलीपैड के पास नियमों का उल्लंघन कर बगैर अनुमति के धड़ल्ले से भवनों का निर्माण चल रहा है। इसमें पालिका और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव तथा यात्रा महत्व को देखते हुए हेलीपैड बनाया गया है। उड्डयन विभाग के मानकों के अनुसार हेलीपैड के सौ मीटर दायरे में निर्माण प्रतिबंधित हैं। इससे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग एवं उड़ान में दिक्कत आती है। पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने बताया कि हेलीपैड के निकट पालिका की ओर से किसी को भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है। एसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि हेलीपैड के 100 मीटर दायरे में निर्माण नियम विरुद्ध है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed